Wednesday, March 11, 2026
HomePush NotificationJaipur में सांगानेर की 87 कॉलोनियों पर संकट, हजारों लोग उतरे सड़कों...

Jaipur में सांगानेर की 87 कॉलोनियों पर संकट, हजारों लोग उतरे सड़कों पर, निकाला पैदल मार्च, किया हवन-यज्ञ

Jaipur के सांगानेर–बगरू क्षेत्र की 87 कॉलोनियों को Rajasthan High Court द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बादध में हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने शांति मार्च निकालकर हनुमान चालीसा पाठ और यज्ञ-हवन किया। व्यापारियों ने भी समर्थन में कुछ समय दुकानें बंद रखीं और सरकार से राहत नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

जयपुर। सांगानेर क्षेत्र की 87 कॉलोनियों को राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद रविवार को हजारों कॉलोनीवासी सड़कों पर उतर आए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. लोगों ने विशाल शांति मार्च निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। श्योपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं.

पैदल मार्च, हनुमान चालीसा पाठ, हवन यज्ञ किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्योपुर चौराहे से गुलाब विहार होते हुए पिंजरापोल गौशाला तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और यज्ञ-हवन किया गया. मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष और युवा शामिल हुए. आंदोलन से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने राहत नहीं दी तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा और आने वाले निकाय चुनावों में मतदान बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा.

‘लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर यहां मकान बनाए’

संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाड़ा और महासचिव परशुराम चौधरी ने कहा कि इन कॉलोनियों में पिछले 30–40 वर्षों से लोग रह रहे हैं। यहां बिजली, पानी, टेलीफोन, सड़क और रोड लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं सरकार की ओर से ही उपलब्ध कराई गई हैं. इतने वर्षों में आवासन मंडल की ओर से किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई. लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर यहां मकान बनाए हैं, इसलिए वे अपने घर उजड़ने नहीं देंगे.

19 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 को होनी है. संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि उसमें कॉलोनीवासियों का पक्ष मजबूती से रखा जाए और जनहित व मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से बसी इन कॉलोनियों को नियमित कर लोगों को राहत दी जाए.

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: इजराइल ने ईरान के तेल ठिकानों को बनाया निशाना, 30 फ्यूल टैंक और 3 तेल डिपो पर मिसाइल अटैक

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular