Friday, March 27, 2026
HomeCrime NewsJaipur News : विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी,...

Jaipur News : विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, पैसे लेकर नौकरी करने भेजा दुबई, विदेश में पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर : मनोज अवस्थाी

Jaipur News : जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बेरोजगार युवक को विदेश में नौकरी करने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फर्म के दो मालिक व काउंसलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मानसरोवर के रिको कांटा निवासी सुरेश कुमार मीना (40) ने मामला दर्ज कराया है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित माइलस्टोन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज फर्म के ऑनर अनु ठाकुर, सुमन और काउंसलर तपेश से उसकी मुलाकात एक साल पहले ऑन लाइन प्लेटफार्म माइलस्टोन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज पर हुई थी। जिनसे 6 महीने तक लगातार विदेश में जॉब लगाने को लेकर बातचीत होती रहीं।

काउंसलर गीतांजलि ने आश्वासन दिया कि दुबई में उसकी नौकरी लगवा देंगे। वर्क वीजा, आने-जाने की एयर टिकट, खाना-पीना, रहना और विदेश आईडी बनाना व मेडिकल आदि खर्चा फर्म उठाएगी। उनकी फर्म की ओर से 45 दिन तक 3200 दिरहम (दुबई करेंसी) की प्रतिमाह जॉब उपलब्ध करवाएंगे। उसके बाद यूरोप में 4 महीने 15 दिन का जॉब उपलब्ध करवाया जाएगा। विदेश भेजने से लेकर जॉब तक की पूरी जिम्मेदारी फर्म की होगी। नौकरी लगाने के लिए फर्म ने 4 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद फर्म का काउंसलर बताते हुए तपेश ने मोबाइल कॉल पर फर्म ऑनर अनु ठाकुर और सुमन से बात करवाई। इनके बताए अनुसार बैंक अकाउंट में 2.85 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिया गया। चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में जाकर 1.15 लाख रुपए कैश दिए। फर्म को शुरुआत में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग पर सिग्नेचर करते समय 20 हजार रुपए पेमेंट किया गया। इसके बाद दुबई के लिए प्रोफेशनल वीजा का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग पर सिग्नेचर करवाकर 20 हजार रुपए दिए।

फर्म ने कराया दुबई का एयर टिकट

फर्म की ओर से 6 दिसम्बर-2025 का जयपुर से दुबई के लिए एयर टिकट उपलब्ध करवाया जाना था। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट देने से मना कर दिया गया। पेमेंट मांगा गया। मजबूरन 4 लाख रुपए के अलावा 32 हजार 500 रुपए अलग से पेमेंट करना पड़ा। 5 घंटे इंतजार करवाने के बाद दुबई फ्लाइट के लिए जयपुर से भेजा गया। दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर कहे अनुसार उनका कोई आदमी उसे लेने नहीं आया। खुद के खर्चे पर दुबई में रहने की जगह पहुंचने पर एक हॉल में करीब 50 बैड लगे थे। इसमें एक बैड पीड़ित को दे दिया गया।फर्म की ओर से कहे अनुसार दुबई की जॉब आईडी भी उपलब्ध नहीं करवाई गई।

दुबई पुलिस ने अवैध रूप से फर्म की रहने के लिए उपलब्ध बैड की जगह से पकड़ लिया। दुबई पुलिस ने एक रात तक डिटेन रखा। जॉब नहीं मिलने पर रहने-खाने की व्यवस्था के लिए फुटकर मजदूरी कर समय गुजारना पड़ा। जॉब आईडी नहीं होने के कारण अपने देश भी नहीं लौट पाया। पीड़ित ने अपने स्तर पर ही प्रयास कर जॉब आईडी कार्ड बनवाया। 18 जनवरी-2026 को जॉब आईडी मिली। इसके आधार पर 22 जनवरी को वापस जयपुर आया । 28 जनवरी को चंडीगढ़ स्थित फर्म ऑफिस पहुंचने पर मोबाइल बाहर रखवा दिया गया। अपने दिए रुपए मांगने पर उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मरवा देने की धमकी दी। धोखे का एहसास होने पर कोर्ट से आदेश करवाकर मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular