Tuesday, February 10, 2026
HomePush NotificationJaipur News: नशे के खिलाफ CST टीम की बड़ी कार्रवाई, कई तस्कर...

Jaipur News: नशे के खिलाफ CST टीम की बड़ी कार्रवाई, कई तस्कर दबोचे, बाइक, लग्जरी कार समेत मादक पदार्थ जब्त

जयपुर में CST टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर आमेर, सांगानेर सदर और बगरू क्षेत्र में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के निर्देशन में की गई कार्रवाई में चरस, स्मैक, एमडी, नकदी, बाइक और लग्जरी कार जब्त की गई।

Jaipur News: जयपुर में पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन पर विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश के निर्देशन में CST टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीले पदार्थ और बिक्री की नकदी बरामद की गई है। CST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आमेर, सांगानेर सदर और बगरू क्षेत्रों से कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 344 ग्राम चरस, 10.34 ग्राम स्मैक, 4.84 ग्राम एमडी, 28,870 रुपये नकद, एक बाइक और एक लग्जरी वाहन जब्त किया है।

प्रथम कार्रवाई: सीएसटी टीम और आमेर पुलिस

CST टीम और आमेर थाना पुलिस ने पहली संयुक्त कार्रवाई आमेर इलाके में प्राचीन चामुण्डा मन्दिर के पास चिमनपुरा दिल्ली हाईवे रोड पर की। पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थ चरस रखने पर आरोपी पहल सिह (43) पुत्र स्व. दल बहादुर रांगरी गांव रोल्पा नेपाल कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ चरस 01 किलो 334 ग्राम जब्त किया

दूसरी कार्रवाई : CST टीम और सांगानेर सदर थाना पुलिस

सीएसटी टीम ने दूसरी कार्रवाई सांगानेर सदर थानों में की। टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक रखने पर आरोपी मनीष कुमार सांसी (25) पुत्र मायल सिंह सांसी सांसी बस्ती नासिरदा जिला टोंक हाल संजीवनी सिटी सैकण्ड ,सांगानेर, निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.

तीसरी कार्रवाई: CST टीम और पुलिस थाना बगरू

सीएसटी ने तीसरी कार्रवाई बगरु थाना पुलिस के साथ मिलकर राजस्थान नर्सिंग कॉलेज के सामने की। बताया जा रहा है कि टीम को कॉलेज के सामने अवैध मादक पदार्थ तस्करी होने की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थ एम.डी तस्कर 1. महेन्द्र कुमार चौधरी (31) पुत्र लालचन्द, निवासी गांव रामनेर ढाणी पुलिस थाना गांधी नगर जिला अजमेर, 2. विनोद रैगर (27) पुत्र बंजरग लाल, निवासी मैन चौराहा गांव मोहनपुरा पुलिस थाना गांधीनगर जिला अजमेर, 3. गोविन्द सिंह छापरिया (27) पुत्र गणेश राम चौधरी, निवासी गांव निमली पोस्ट ममाणा पुलिस थाना नरेना जिला जयपुर (ग्रामीण),को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 4.84 ग्राम व 7370 रुपए बेचान राशि एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त वाहन 1 लग्जरी कार, बाइक जब्त की है. इसी के साथ जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरूद्ध इस लड़ाई में सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष OM Birla के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, इस पार्टी को छोड़ विपक्षी दलों के 100 से ज्यादा सांसदों ने किए साइन

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular