Tuesday, February 10, 2026
HomePush NotificationJaipur News: पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब,...

Jaipur News: पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब, 3 हजार 127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त

Jaipur News: जयपुर में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी घी का बड़ा खुलासा किया। सरना डूंगर स्थित मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट्स से 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त किया गया।

जयपुर। राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पूजा के घी के नाम पर मिलावट का बड़ा खेल उजागर किया है। सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट्स पर छापेमारी कर 3127 किलोग्राम घी जैसी खुशबू वाला मिलावटी वनस्पति जब्त किया गया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में गठित केंद्रीय दल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने फैक्ट्री पर निरीक्षण किया।

वनस्पति और रिफाइंड ऑयल में घी का फ्लेवर मिलाया जा रहा था

जांच के दौरान पाया गया कि स्कूटर ब्रांड की वनस्पति और रिफाइंड ऑयल को गर्म कर उसमें घी का फ्लेवर मिलाया जा रहा था। इसे कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से वनस्पति के नाम पर ही “देव कृष्णा” ब्रांड और प्लेन टिन में पैक कर सस्ते दामों पर बेचा जा रहा था। यह उत्पाद आमजन को घी के रूप में भ्रमित कर बेचा जा रहा था। मौके से वनस्पति, बटर फ्लेवर युक्त मिलावटी वनस्पति और पैक्ड “देव कृष्णा” ब्रांड के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जब्त की गई पूरी खेप को सीज कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा-पाठ में किया रहा था उपयोग

फर्म मालिक रामलाल जाट ने स्वीकार किया कि उक्त उत्पाद का उपयोग मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपयोग एवं पूजा-पाठ के लिए किया जा रहा था।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि सस्ते, संदिग्ध अथवा बिना मानक वाले खाद्य पदार्थों से बचें और मिलावट की जानकारी विभाग को दें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2026: विधानसभा में कल पेश होगा बजट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया अंतिम रूप

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular