Iran Israel US War: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का आज नौवां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इस बीच इजराइल और अमेरिका ने ईरान के तेल भंडार और ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और तीन तेल डिपो को निशाना बनाया गया। राजधानी तेहरान में स्थित एक बड़े तेल भंडारण क्षेत्र पर हमले के बाद भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।
ईरान ने 5 देशों पर किए जवाबी हमले
इजरायली और अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिका और इजरायल से जुड़े 200 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
‘6 महीने तक युद्ध लड़ने की क्षमता’
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक जंग लड़ने की की क्षमता रखते हैं. और जरूरत पड़ने पर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ 6 महीने तक युद्ध लड़ सकते हैं.
कुवैत के अल अदीरी एयरबेस पर अटैक
ईरान ने कुवैत के अल-अदीरी एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर मरम्मत केंद्र, फ्यूल टैंक और कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया, जिससे एयरबेस में भीषण आग लग गई.




