Iran Israel US War: ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइल हमले कर रहे हैं. इस बीच इजराइल ने कहा है कि ईरान ने 10 दिन से जारी युद्ध के दौरान क्लस्टर बम का लगातार इस्तेमाल कर रहा है. उसके इस कदम से इजराइल की हवाई सुरक्षा के लिए एक जटिल और घातक चुनौती खड़ी हो गई है.
क्यों इतना खतरनाक है क्लस्टर बम ?
क्लस्टर बम ऊंचाई पर फट जाता है और इससे कई छोटे-छोटे बम (बॉम्बलेट) निकल कर बड़े हिस्से में फैल जाते हैं. ये छोटे बम रात के समय नारंगी रंग के आग के गोले जैसे दिखाई देते हैं और इन्हें हवा में रोकना या इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है. ये क्लस्टर बम घातक साबित हुए हैं.
🚨 Iran announced tonight that in #response to the start of war by the #US and Israeli aggressions, it used cluster warhead missiles in an attack on the Ha'elah satellite communication center in southern TelAviv, and military centers in Be'er Ya'akov, West Jerusalem, and Haifa. pic.twitter.com/iW5OYTn1ul
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) March 11, 2026
बम जमीन पर बिना फटे भी पड़े रह सकते हैं
इजराइल, ईरान के हमलों और उनसे हुए नुकसान की जानकारी आम तौर पर सार्वजनिक नहीं करता लेकिन इजराइली अधिकारियों ने हाल में जनता को इन हथियारों के खतरों के बारे में जागरुक करने का प्रयास किया है. ये बम जमीन पर बिना फटे भी पड़े रह सकते हैं और बाद में कभी भी फट सकते हैं. मंगलवार को मध्य इजरायल में एक निर्माण स्थल पर 2 लोगों सहित कम से कम तीन लोग मारे गए.
क्लस्टर बम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
बता दें कि क्लस्टर बम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और 120 से अधिक देशों ने इसका इस्तेमाल नहीं करने संबंधी एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन इजराइल, अमेरिका और ईरान ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. इस हथियार का इस्तेमाल पूर्व में भी संघर्षों के दौरान होता रहा है, जिसमें 2006 में ईरान समर्थित लेबनानी चरमपंथी समूह हिज़्बुल्ला के खिलाफ इज़राइल की लड़ाई भी शामिल है.
आयरन डोम भी नहीं रोक सकता कलस्टर बम
इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ईरान से इजराइल की ओर दागे जा रहे लगभग आधे बम क्लस्टर बम थे. इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान में एक वरिष्ठ शोधकर्ता येहोशुआ कालिस्की ने कहा कि इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ कम दूरी और कम ऊंचाई से दागे गए छोटे रॉकेट को रोकने के लिए बनाई गई है लेकिन इनमें कलस्टर बम को रोकने की क्षमता नहीं है क्योंकि ये दागे जाने के बाद दर्जनों छोटे बम छोड़ते हैं और बड़े इलाके में फैल जाते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘रूस को नहीं होगा कोई बड़ा लाभ’, भारत को तेल खरीदने की छूट पर व्हाइट हाउस का बयान, फैसले के पीछे वजह भी बताई




