Monday, July 14, 2025
HomePush NotificationUS Strike Iran : ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका ने 'लक्ष्मण रेखा'...

US Strike Iran : ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार की, जवाबी कार्रवाई के लिए वाशिंगटन पूरी तरह जिम्मेदार

ईरान और इजरायल के बीच भयानक जंग जारी है। इसी बीच इजराइल का साथ देते हुए अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर मिसाइलें दागी है।

Iran Israel War : ईरान और इजरायल जंग के बीच अमेरिका कूद गया है। इजराइल का साथ देते हुए अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर मिसाइलें दागी है। इसका जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए है, जिसमें कई लोगों को घायल हो गए है। एक रिपार्ट की मानें तो इस जंग में अभी तक 859 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रविवार को कहा कि उनका देश अपने विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में आगे जो भी कार्रवाई करेगा उसके लिए वाशिंगटन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रविवार को कहा है कि उनका देश अपने विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में आगे जो भी कार्रवाई करेगा, अब कोई कूटनीतिक रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमारे विभिन्न परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में अगर हम कोई कार्रवाई करते हैं, तो उसके लिए वाशिंगटन पूरी तरह से जिम्मेदार है।

अमरिका ने लक्ष्मण रेखा को पार किया: अरागची

अरागची ने इस्तांबुल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ऐसी कोई लक्ष्मण रेखा अब नहीं बची है जिसे अमेरिका ने पार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि कूटनीतिक रास्ते हमेशा खुला रहने चाहिए, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अरागची ने तुर्किये में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका में युद्धोन्मादी, अराजक प्रशासन अपने आक्रामक कृत्य के खतरनाक परिणामों और दूरगामी प्रभावों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

ईरानी विदेशमंत्री ने कहा कि अंतिम लक्ष्मण रेखा सबसे खतरनाक रेखा है जो कल पार की गई, अमेरिका ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके इस लक्ष्मण रेखा को लांघने का काम किया है। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किये गए हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री की यह पहली प्रतिक्रिया है।

पुतिन से मुलाकात करने के लिए मॉस्को जाएंगे अरागची

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए रविवार को मॉस्को जाएंगे। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले एक बयान दिया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर ईरान और इजरायल की जंग में कोई तीसरा देश कूदा तो अजांम बुरा होगा। लेकिन अमेरिका ने रविवार को ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला कर दिया है। जिससे अब ईरान और इजरायल की जंग विश्व युद्ध बदल सकती है।

इजरायल ने बंद किया एयरस्पेस

इजराइल के हवाईअड्डा प्राधिकरण ने कहा, वह अमेरिका के हमलों के बाद अपनी हवाई यातायात बंद कर रहा है। हालांकि प्राधिकरण ने यह नहीं बताया कि यह कितने समय तक रहेगा। अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमले किए और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह करने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल हो गया।

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका के बम हमलों से बेहद चिंतित हैं। गुतारेस ने एक बयान में कहा, इस बात का जोखिम है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है जिसके नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस जोखिम भरे वक्त में यह अहम है कि हम अराजकता के चक्र से बचें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव मुद्दे के कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular