Tuesday, March 24, 2026
HomePush NotificationIran US War : ईरान ने ट्रंप से सीधी बातचीत के दावे...

Iran US War : ईरान ने ट्रंप से सीधी बातचीत के दावे को किया खारिज, जंग खत्म करने के लिए रख दी ये बड़ी शर्तें

Iran US War Donald Trump Claim: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सीधी बातचीत के दावे को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई। इसके साथ ही उसने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने बड़ी शर्तें रख दी हैं.

Iran US War Donald Trump Claim: अमेरिका ईरान से जंग खत्म करने को तैयार है. ट्रंप ने 5 दिन हमला नहीं करने का ऐलान कर इस बात का इशारा भी दे दिया. इतना ही नहीं ट्रंप ये दावा भी किया की उसकी ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर अच्छी बातचीत चल रही है. वहीं ईरान ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज किया है. ईरान का कहना है कि अमेरिकी से उसकी किसी भी तरह की सीधी बातचीत नहीं हुई है. इसी के साथ ईरान ने यह भी कहा है कि हम युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है लेकिन उसकी कुछ शर्ते हैं.

जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखी शर्तें

ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने साफ किया है कि जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती और उस पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए नहीं जाते. उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह गारंटी चाहता है कि अमेरिका भविष्य में इस्लामिक गणराज्य के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी नहीं करेगा. यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही थी.

ईरान के विदेश मंत्री ने कही ये बात

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि यह युद्ध अमेरिका ने शुरू किया था और इसके सभी परिणामों के लिए वही जिम्मेदार है. उन्होंने मुआवजे की मांग के साथ-साथ क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य अड्डों की वापसी और भविष्य में हमले न करने की गारंटी की शर्तें रखीं. ईरान का साफ कहना है कि इन शर्तों के बिना किसी भी तरह का युद्धविराम स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ईरान पर 5 दिन हमले रोकने की कही थी बात

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले 5 दिन तक रोकने की बात कही. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी दूत एक सम्मानित ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं और ईरान समझौता करना चाहता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका समझौते के तहत ईरान के संवर्धित यूरेनियम को वहां से निकालना और उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना चाहेगा. हम कोई परमाणु बम या परमाणु हथियार नहीं देखना चाहते.’

ये भी पढ़ें: Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, कई अब भी लापता


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular