Friday, March 20, 2026
HomePush NotificationIran Israel War: 'ईरान खत्म हो रहा, हम जीत रहे', मौत की...

Iran Israel War: ‘ईरान खत्म हो रहा, हम जीत रहे’, मौत की अफवाहों के बीच LIVE आए PM बेंजामिन नेतन्याहू, बोले-‘मैं ज़िंदा हूं और आप सब गवाह’

Iran Israel War: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध में उनका लक्ष्य ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को खत्म करना और ईरानी जनता के लिए हालात बदलना है। उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह जीवित हैं। साथ ही अमेरिका के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और तेल कीमतें कम करने की कोशिश जारी है।

Iran Israel War: इजरायल, ईरान और अमेरिका में जारी जंग के बीच इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारे 3 लक्ष्य हैं – पहला, न्यूक्लियर खतरे को हटाना. दूसरा, बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को हटाना और इन दोनों खतरों को ज़मीन के नीचे दफ़न होने और हवाई हमले से सुरक्षित होने से पहले हटाना और और तीसरा, इसका मतलब है ईरानी लोगों के लिए ऐसे हालात बनाना, जिससे वे अपनी आज़ादी को समझ सकें, अपनी किस्मत को कंट्रोल कर सकें. हमने दशकों से चेतावनी दी है कि उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम का इस्तेमाल इन टारगेट पर दूर-दूर तक हमला करने के लिए किया जाएगा और अगर उन्हें रोका नहीं गया, तो यह तो बस शुरुआत है.”

‘मैं ज़िंदा हूं और आप सब गवाह’

युद्ध के बीच दावा किया गया कि नेतन्याहू की मौत हो गई. लेकिन इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं ज़िंदा हूं और आप सब गवाह हैं. राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका और इज़राइल ईरान में बहुत पक्के इरादे और ज़बरदस्त ताकत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अमेरिकी बहुत मेहनत कर रहे हैं और हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए हर तरह से उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर वे सफल होते हैं, जो मुझे लगता है कि वे होंगे, तो तेल की कीमतें कम हो जाएंगी.

‘हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा’

नेतन्याहू ने आगे कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा है. ईरान के मिसाइल और ड्रोन हथियारों का जखीरा बहुत ज़्यादा कमज़ोर हो रहा है और उसे खत्म कर दिया जाएगा. हमने मिसाइलें और बहुत सारा न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म कर दिया है. ईरान का एयर डिफेंस बेकार हो गया है, उसकी नेवी समुद्र की गहराई में डूबी हुई है. अभी और काम करना बाकी है, और हम इसे करने जा रहे हैं. ऑपरेशन राइजिंग लायन का मकसद अयातुल्ला शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरों को दूर करना है, यह वही शासन है जिसने 47 सालों से अमेरिका, इज़राइल और ईरान के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है. यह अमेरिका की मौत, इज़राइल की मौत का नारा लगाता है, और यह अपने ही लोगों को मौत देता है.’

‘ईरानी गैस फील्ड पर हमला करने में इजरायल ने अकेले काम किया’

पार्स एनर्जी फील्ड पर हुए हमले के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा ट्रंप से ईरान के नेचुरल गैस फील्ड पर आगे कोई भी हमला न करने के लिए रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने ये भी कन्फर्म किया कि ईरान के बड़े साउथ पारस गैस फील्ड पर हमला करने में इजरायल ने अकेले काम किया है.

नेतन्याहू ने तेल सप्लाई का बताया नया रास्ता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर नेतन्याहू ने कहा ,”हमें वैकल्पिक मार्ग तलाशने होंगे. होर्मुज जलडमरूमध्य और मंडेब जलडमरूमध्य के संकरे मार्गों से तेल की आपूर्ति के लिए गुजरने के बजाय, अरब प्रायद्वीप से होते हुए सीधे इजराइल और हमारे भूमध्यसागरीय बंदरगाहों (Mediterranean Sea) तक तेल और गैस पाइपलाइनें बिछाई जाएं, तो संकरे मार्गों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यह बिल्कुल संभव है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular