Saturday, April 4, 2026
HomePush Notificationईरान में लापता अमेरिकी F-35 पायलट की तलाश तेज, खुजेस्तान और पहाड़ी...

ईरान में लापता अमेरिकी F-35 पायलट की तलाश तेज, खुजेस्तान और पहाड़ी इलाकों में चल रहा बड़ा सर्च ऑपरेशन

Iran US Pilot Search : तेहरान। ईरान पर हमले के बीच अमेरिका को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान लॉकहीड मार्टिन एफ-35 लाइटनिंग II को मार गिराया और उसके बाद मौके पर पहुंचे एक अन्य अमेरिकी विमान मैकडॉनेल डगलस F-15E स्ट्राइक ईगल को भी निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद अब ईरान में एक बड़े स्तर की तलाशी अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान से इजेक्ट हुए एक अमेरिकी पायलट की तलाश की जा रही है। ईरानी प्रशासन, स्थानीय व्यापारियों और यहां तक कि खिलाड़ियों ने भी उस पायलट की जानकारी देने वाले के लिए लाखों रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई इलाकों में स्थानीय लोग भी बंदूकें लेकर उस पायलट की तलाश में जुट गए हैं। यह सर्च ऑपरेशन विशेष रूप से उन प्रांतों में तेज कर दिया गया है, जहां कथित तौर पर F-35 के मलबे गिरने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईरानी सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय समूह मिलकर इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

ईरान के किन इलाकों में चल रहा है अमेरिकी पायलट की तलाश

ईरान में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश तेज कर दी गई है और कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा गहन खोज दक्षिण-पश्चिम ईरान के ख़ुज़ेस्तान प्रांत के मैदानों और दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में की जा रही है। खुजेस्तान प्रांत ईरान का अहम औद्योगिक और ऊर्जा केंद्र माना जाता है, जहां तेल और इस्पात उद्योग बड़े पैमाने पर मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण ईरान के खुजेस्तान प्रांत के आसमान में एक अमेरिकी विमान और दो हेलीकॉप्टरों को कम ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि ये विमान लापता पायलट की तलाश में जुटे हो सकते हैं। वहीं, कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद की पहाड़ियों में हालात काफी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। सरकारी न्यूज चैनलों पर वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय लोगों को राइफल और बंदूकें लेकर पहाड़ों में अमेरिकी पायलट की तलाश करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गए हैं।

क्या पायलट घुसपैठिया है?

क्या पायलट वाकई ‘घुसपैठिया’ था? इस सवाल को लेकर भी बहस तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दूसरी बार है जब ईरानी सेना ने अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर जेट लॉकहीड मार्टिन F-35 लाइटनिंग II को मार गिराने का दावा किया है। F-35 को गिराया जाना इसलिए बड़ी घटना माना जा रहा है क्योंकि यह दुनिया के सबसे उन्नत ‘स्टेल्थ’ लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसकी खास तकनीक के कारण इसे रडार की पकड़ में लाना बेहद मुश्किल माना जाता है, जिससे यह दुश्मन के इलाके में बिना आसानी से पकड़े गए ऑपरेशन कर सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी वायुसेना के चर्चित 48वीं फाइटर विंग से जुड़ा था, जिसे आमतौर पर आरएएफ लेकनहीथ के ‘लेकनहीथ स्क्वाड्रन’ के नाम से जाना जाता है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular