Thursday, March 19, 2026
HomePush Notificationईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर किया...

ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर किया हमला, दागी कई मिसाइलें

Iran Attack on Qatar Gas LNG facility: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान ने कतर के रास लफान LNG प्लांट पर मिसाइल हमला किया, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि कतर एनर्जी के मुताबिक कर्मचारियों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था और आग पर काबू पा लिया गया है।

Iran Attack on Qatar Gas LNG facility: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाए जाने लगा है. बुधवार रात ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भीषण हमले किए. इसी क्रम में कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफान पर मिसाइल अटैक किया गया. जिसमें रास लफान (Ras Laffan) को काफी नुकसान पहुंचा है. यह गैस फील्ड वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इस पर हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.

कर्मचारी सुरक्षित, आग पर पाया काबू

कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने कहा कि LNG प्लांट के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. प्लांट को हमले से कई घंटे पहले खाली करा लिया गया था. कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि हमले से लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा है ईरान की इस आक्रामकता को खतरनाक बढ़ोतरी और राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन मानता है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सीधा खतरा है. इस हमले के बाद कतर ने ईरानी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा है. कतर का कहना है कि ईरान ने उसके क्षेत्र पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं.

ईरान ने सऊदी अरब को भी बनाया निशाना

ईरान ने सिर्फ कतर ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भी निशाना बनाया है. हालांकि सऊदी अरब ने रियाद की तरफ आ रहीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. मिसाइलों का मलबा गिरने के कारण राजधानी में 4 लोग घायल हुए हैं.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular