Sunday, September 29, 2024
HomeIPL-2024IPL 2024 ,MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29...

IPL 2024 ,MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से दी मात,आईपीएल 2024 की पहली जीत की दर्ज,जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024(IPL 2024) का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया.वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए.रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 205 रन ही बना पाई. मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. इस दौरान 7 छक्के और 3 चौके लगाए. इस दौरान मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए.

Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नााबद 45 रन) और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 39 रन,मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 39 रन का योगदान दिया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नोर्किया ने 2-2 विकेट झटके.

Image Source : PTI

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स(DC) के खिलाफ तेज पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर बनाए 49 रन और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौक्के उड़ाए.इन तीन छक्कों को जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है वो अब IPLमें एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं और महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

सूर्य कुमार नहीं खोल सके खाता

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 4 महीने बाद मुंबई इंडियंस की ओर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments