Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरPoonch Terrorist Attack : सेना ने द‍िए पुंछ में 3 आम नागरिकों...

Poonch Terrorist Attack : सेना ने द‍िए पुंछ में 3 आम नागरिकों की मौत की जांच के आदेश, परिजनों का आरोप पूछताछ के लिए लेकर गए, मिलीं उनकी लाशें

श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तीन आम नागरिकों की हिरासत में हुई मौत के आरोपों के बाद गहन आंतरिक जांच के आदेश द‍िए हैं। इस बाबत जानकारी मामले से जुड़े परिचित लोगों ने रविवार को दी। गत 21 दिसंबर को पुंछ में अज्ञात आतंकवादियों की ओर से घात लगाकर दो सैन्य वाहनों पर हमला कर द‍िया था। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे। हमले के मद्देनजर सेना ने कथित तौर पर 3 नागरिकों को पूछताछ के लिए ह‍िरासत में ल‍िया था। इन तीनों को 22 दिसंबर को मृत पाया गया।

इन तीनों के रिश्तेदारों और नेताओं ने आरोप लगाया कि वे हमले के संबंध में पूछताछ के लिए सेना की ओर से उठाए गए 8 लोगों में से थे। इन लोगों ने बताया क‍ि मानक संचालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में नागरिकों की मौत के मामले में गहन जांच का आदेश दिया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौतों की जांच कर रही है।

मौत की जांच में पूर्ण सहयोग करेगी सेना

सेना ने भी शनिवार (23 द‍िसंबर) को कहा था कि वह नागरिकों की मौत की जांच में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रव‍िवार को एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए थे। आतंकियों ने मस्जिद पर भी गोलीबारी की। जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की कायरना हरकत लगातार बढ़ती जा रही है। पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाने की हरकत की जा रही है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular