India Post GDS Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
India Post GDS Vacancy 2026: पदों का विवरण
इंडिया पोस्ट के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले जरूरी अप्लाई कर दें.
India Post GDS Vacancy 2026: आयु और शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
India Post GDS Vacancy 2026: कैसे होगा चयन ?
इंडिया पोस्ट की इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. कैंडिडेट का सलेक्शन 10वीं कक्षा में मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. कक्षा 10 के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट में नाम होने पर डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद फाइनल सलेक्शन होगा.
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान और स्थानीय भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए.




