Tuesday, March 31, 2026
HomeNational NewsSemiconductor Plant : PM मोदी ने सानंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन...

Semiconductor Plant : PM मोदी ने सानंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, कहा- भारत बन रहा वैश्विक चिप आपूर्ति चेन का बैलेंस सेंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकॉन के सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत वैश्विक बाजार में भरोसेमंद सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह परियोजना देश के सेमीकंडक्टर तंत्र को मजबूत करेगी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका को और सशक्त बनाएगी।

Semiconductor Plant : साणंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को साणंद में केन्स सेमीकॉन संयंत्र का उद्घाटन किया और कहा कि भारत वैश्विक बाज़ार में एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका को मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन भारत के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते प्रयासों को मज़बूती देता है, जो सशक्त सेमीकंडक्टर तंत्र के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत बन रहा भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता : PM मोदी

मोदी ने कहा कि ‘पैक्स सिलिका’ पहल में शामिल होने के भारत के फैसले का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को मजबूत करना है। इस घटनाक्रम को गर्व का क्षण बताते हुए मोदी ने कहा कि यह केवल आर्थिक प्रतिस्पर्धा का समय नहीं है, बल्कि भविष्य के प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने का समय है, क्योंकि एक भारतीय कंपनी वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में शामिल हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस परियोजना में उत्पादन शुरू होने के साथ ही, भारत वैश्विक बाज़ार में एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका को और मज़बूत कर रहा है। एक तरह से, आज साणंद और सिलिकॉन वैली के बीच एक नया सेतु बन गया है। साणंद में स्थित यह संयंत्र अब कैलिफ़ोर्निया आधारित एक कंपनी को ‘इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल्स’ की आपूर्ति कर रहा है।’’

मोदी ने कहा कि भारत ने 2021 में सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया, जो न केवल एक औद्योगिक नीति है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की एक घोषणा भी है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पिछले बजट में ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2’ की शुरुआत की थी, ताकि देश को उत्पादन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।’’

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular