Saturday, July 6, 2024
HomeParliament SessionI.N.D.I.A. Protest : राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- जो खुद...

I.N.D.I.A. Protest : राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- जो खुद को देशभक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई, जंतर-मंतर पर विपक्ष ने बुलंद की आवाज

नई दिल्ली। संसद में सुरक्षा चूक के बाद बचे बवाल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने तरीकों से एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के गठबंधन ने राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हंसी उड़ाने को मुद्दा बना लिया है तो विपक्ष ने शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से कुल 146 सांसदों के निलंबन पर विरोध छेड़ रखा है। इसके तहत विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने शुक्रवार को धरना दिया। जंतर-मंतर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

New Delhi: NCP chief Sharad Pawar, DMK leader Tiruchi Siva and CPI General Secretary D. Raja during a protest of Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) at Jantar Mantar, in New Delhi, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI12_22_2023_000230B)

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद भवन में दो युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए। जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई। वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए? उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोजगारी! इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।

राहुल ने कहा कि हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे, उतना हमारा गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा।

Amritsar: Congress workers stage a protest against the suspension of opposition MPs from Parliament during the Winter session, in Amritsar, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo)(PTI12_22_2023_000128B)

हमारा लोकतंत्र खतरे में है: थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि दुनिया में लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी देश में 146 सांसदों को कभी निलंबित नहीं किया गया है। लोगों को पता होना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए हम ये विरोध कर रहे हैं लोगों को यह बताने के लिए कि जो कुछ भी हो रहा है वह देश के भविष्य के लिए गलत है। इसका एक ही समाधान है, लोगों को इस सरकार को बदलना चाहिए और INDIA अलायंस को सत्ता में लाना चाहिए।

Lucknow: Workers of Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) parties stage a protest against the union government, in Lucknow, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo/Nand kumar)(PTI12_22_2023_000129B)

विपक्ष ने भरी हुंकार

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो गई है। अब लोकतंत्र को पुनर्जीवित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो सीना ठोककर बोलते हैं कि ‘लोकतंत्र की जननी’ से आया हूं, अब क्या सीना ठोकेंगे PM साहब? कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए जरूरी है कि जितने प्रगतिशील राष्ट्रवादी संगठन हैं वह एक साथ आएं और एक आवाज में संदेश दें। इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि विरोध करना जरूरी है। हम सभी दिल्ली में जंतर मंतर पर हैं। गठबंधन के सभी दल सभी राज्यों में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जनता को दिखाना चाहते हैं कि क्या वे इस तरह से संसद चलाएंगे। अगर विपक्ष की बात नहीं सुनी जाएगी तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा।

Bhopal: Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari speaks during a demonstration to protest against the suspension of opposition MPs from Parliament during the Winter session, in Bhopal, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo)(PTI12_22_2023_000185B)

आप सांसद भी आज इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में

जानकारी के मुताबिक, एनडी गुप्ता, संदीप पाठक, संत बलबीर सीसेवाल और संजीव अरोड़ा समेत आप सांसद भी आज इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले शशि थरूर ने कहा कि हमारे देश में संसदीय लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है। यह सरकार इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में संसद भवन से विजय चौक तक निकाले गए मार्च का हिस्सा थे।

Bikaner: Police personnel attempt to stop Congress workers protesting against the suspension of opposition MPs from Parliament during the Winter session, in Bikaner, Friday, Dec. 22, 2023. (PTI Photo)(PTI12_22_2023_000131B)

यह है मामला

शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों के 146 सांसदों को अमर्यादित व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया था। इनमें लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 विपक्षी सांसद शामिल थे। दरअसल, विपक्ष संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा था। इससे पहले संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी पर सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई। दरअसल, शून्यकाल के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। उन्होंने कैन से पीला धुआं छोड़ा और नारेबाजी भी की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments