IND vs NZ, T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है.इसी के साथ ही भारत लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया के 256 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ऑल आउट हो गई.
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 विकेट झटके वहीं अक्षर पटेल ने 3, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा ने 1-1 सफलता हासिल की.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट 52 रन और कप्तान सैंटनर 43 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई. न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार है.
इससे पहले भारत की तरफ से संजू सैमसन ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ा ज्यादा 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए. मैच के आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से नीशम को 3 विकेट झटके.




