IND vs ENG 1st Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम युवा कप्तान शुभमन गिल के पास दोहरा शतक बनाने का मौका है। अगर शुभमन गिल आज इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने में कामयाब होते है, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। कप्तानी के पहले मैच में दोहरा शतक गिल के नाम हो जायेगा। भारतीय टीम पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। 93 साल में पहली बार भारत ने इंग्लैंड दौरे के पहले ही दिन इतने ज्यादा रन बनाए है।

गिल ने की कोहली का रिकॉर्ड
शुभमन गिल कप्तान बनने के बाद पहले मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। गिल अब टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच की पहली पारी में ही शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। गिल ने सिर्फ 25 साल 285 दिन की उम्र में ये कैप्टेंसी डेब्यू पर सेंचुरी जमाई। इस तरह उन्होंने विराट कोहली (26 साल, 34 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पहला टेस्ट खेल साई सुदर्शन कुछ प्रभाव नहीं डाल पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। जब जायसवाल शतक के करीब पहुंचे तो उनके हाथ में लगी गेंद की वजह से दर्द होने लगा। इसके बावजूद वह डटे रहे और अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक जड़ा। लेकिन इसके बाद जायसवाल बेन स्टॉक की गेंद पर बोल्ड हो गए।
93 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ
गिल-जायसवाल इसी के साथ इंग्लैंड की सरजमीं पर दौरे के पहले दिन शतक जड़ने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन चुकी है। 93 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। वहीं भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी घटना है। इससे पहले 2001 में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर और 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने श्रीलंका दौरे के पहले दिन शतक जड़ा था।