Tuesday, July 9, 2024
Homeजयपुरभाजपा के मामले में मुख्यमंत्री गहलोत ने ज्यूडिशियरी में बताया भयंकर भ्रष्टाचार

भाजपा के मामले में मुख्यमंत्री गहलोत ने ज्यूडिशियरी में बताया भयंकर भ्रष्टाचार

जयपुर। पिछले एक दशक से न्यायपालिका लगातार विधायिका के निशाने पर रही है। कभी भाजपा तो कभी काग्रेस न्यायपालिक पर निशाना साधती रही हैं और उसे भ्रष्ट बता रही है। शायद विधायिका, न्यायपालिका पर लगाम लगने की कोशिश कर रही है, तभी लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान देकर एक बार फिर न्यायपालिका पर अंगुली खड़ी कर दो है। गहलोत ने कैलाश मेनवाल और अर्जुनराम मेघवाल के मामले को लेकर न्यायपालिका पर सवाल उठाया है। गहलोत ने कहा कि ज्यूडिशियरी में भ्रष्टाचर हो रहा है। कई वकील तो जो जजमेंट लिखकर लाते हैं। वहीं जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर हालत गंभीर हैं। देशवासियों को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए।

भाजपा को किसी की परवाह नही

सीएम गहलोत मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर जो अरोप लगाए हैं, जो सही है। अर्जुन राम के वक्त बहुत बड़ा करप्शन हुआ था। उसे दबा दिय। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। इन्होंने किसी की परवाह ही नहीं की। मैं जीवन में कभी इन संस्थाओं के काम में हस्तक्षेप नहीं किया। न कभी करना चाहिए।

याद दिलाया चाल, चरित्र और चेहरा

सीएम अशोक गहलोत ने संघ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस अपने चाल. चरित्र चेहरे की बात करता था। लोग विश्वास करते थे कि आरएसएस अलग तरह का संगठन है। यह खुद कहते थे हम अलग हैं। आज उनका चाल, चरित्र चेहरा सबके सामने आ गया हैं.

ईडी, आईटी के जरिए केंद्र पर किया हमला

गहलोत ने कहा कि आज जांच एजेंसियों की हालत क्या है। सीबीआई, ईडी इनकम टैक्स बिना असेसमेंट के लोगों के घरों में घुस रहे हैं। आपकी अंतरात्मा आपका परिवार आपका जमीर क्या इसकी गवाही दे रहा है? उनको चाहिए कि वह ऊपर वालों से दो टूक बात करें कि हम नहीं कर सकते। हमारी प्रीमियर जांच एजेंसियों पर हमें गर्व है, लेकिन केंद्र ने इनकी हालत खराब कर दी है।

खेला सॉफ्ट हिन्दुत्व कार्ड

गहलोत ने कहा कि हिंदुओं के लिए जो हमने किया, यह कोई नहीं कर सकता। हम गोमाता के लिए 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। मंदिरों का निर्माण करवा रहे है। गोविंद देव जी के मंदिर में 100 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बनवा रहे हैं और हिंदुत्व की बात बीजेपी वाले कर रहे है। अब इनकी पोल खुलती ज रही है। जनता का मिजाज कब बदल जाए। यह जनता बहुत होशियार है। इंडिया शाइनिंग के नारे के बीच वाजपेयी सरकार चली गई। पता ही नहीं लगा।

हम मुकाबले के लिए तैयार

विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की तैयारियों के सवाल पर गहलोत ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो हम पूरी तरह तैयार है। केंद्र की सरकार कुछ भी करवा सकती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments