Wednesday, April 1, 2026
HomePush Notificationजयपुर कलेक्टर से CMO तक: डॉ. जितेंद्र सोनी को बड़ी जिम्मेदारी, सरकार...

जयपुर कलेक्टर से CMO तक: डॉ. जितेंद्र सोनी को बड़ी जिम्मेदारी, सरकार का बड़ा भरोसा

Rajasthan IAS Transfer List: राजस्थान प्रशासन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इसके तहत जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव नियुक्त किया गया है। सोनी को कुशल, निष्पक्ष और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिससे साफ है कि सरकार जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों पर भरोसा जता रही है।

Rajasthan IAS Transfer List: राजस्थान प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां कई अहम पदों पर फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत जयपुर के कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव रहे संदेश नायक अब जयपुर के नए जिला कलेक्टर बनाए गए हैं। डॉ. जितेंद्र सोनी को प्रशासनिक सेवा में एक मजबूत, निष्पक्ष और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी खासियत रही है कि वे हर सरकार में अपनी कार्यक्षमता, अनुभव और बेहतरीन निर्णय क्षमता के दम पर भरोसेमंद चेहरा बने रहे हैं। जनता के प्रति समर्पण, जरूरतमंदों की मदद और नए प्रयोगों के लिए उनकी पहचान अलग रही है। लंबे प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें “संकटमोचक” भी कहा जाता है। कई बार कठिन परिस्थितियों में वे खुद मैदान में उतरकर हालात संभालते नजर आए हैं। उनकी व्यवहार कुशलता और प्रभावी कार्यशैली के कारण उनके विजन और मॉडल को कई बार सराहना और सम्मान भी मिल चुका है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी के लिए वे सबसे मजबूत दावेदार माने गए। यह नियुक्ति साफ संकेत देती है कि सरकार अब परिणाम देने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक और 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले की बड़ी तबादला लिस्ट जारी कर दी गई। गुड गवर्नेस की मजबूत इच्छाशक्ति की छाप इस लिस्ट में साफ दिखाई दे रही है। जहां प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन के लिए ब्यूरोक्रेसी का जबरदस्त मैनेजमेंट और लिस्ट पर किया गया होमवर्क साफ दिखाई दिया। साथ ही सरकार ने भी यह साफ संदेश दिया कि अच्छे अफसर सरकार कि प्राथमिकता में हैं और उन्हें मुख्यधारा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इस बदलाव में 25 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात तबादलों की लिस्ट जारी की।

लिस्ट के मुताबिक जयपुर कलक्टर रहे जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को अब जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं।

डॉ जोगाराम को सचिव, आयुक्त पंचायती राज विभाग व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल को निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कन्हैया लाल स्वामी को संभागीय आयुक्त, जोधपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास व आईटी सर्विसेज, शिवांगी स्वर्णकार को विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग व सीईओ, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, ओमप्रकाश कसेरा को आयुक्त, नगर निगम जयपुर, नमित मेहता को आयुक्त, आबकारी विभाग उदयपुर, नम्रता वर्षणी को विशिष्ट सचिव, खान व पेट्रोलियम विभाग, अरविंद पोसवाल को आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल, डॉ रश्मि शर्मा को निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान व विशिष्ट सचिव सांख्यिकी विभाग, लक्ष्मी नारायण मंत्री को आयुक्त, उदयपुर व देवस्थान विभाग, कल्पना अग्रवाल को विशिष्ट सचिव, जलग्रहण विकास व भू-संरक्षण विभाग, सुरेश ओला को प्रबंध निदेशक (RIICO) व आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, प्रियंका गोस्वामी को आजीविका परियोजनाएं व स्वयं सहायता समूह, जयपुर, अल्पा चौधरी को भू-प्रबंधन आयुक्त व पदेन निदेशक बंदोबस्त, बाबूलाल गोयल को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर लगाया गया है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular