Hanumangarh Bus Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई. भिड़त इतनी जोरदार थी की बस सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रावतसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिनमें से कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
उपखंड अधिकारी ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी
रावतसर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे बरमसर गांव के पास हुआ. जहां यात्री बस एक अन्य वाहन से टकरा गई. यह बस गंगानगर से जयपुर आ रही थी और तभी सामने से आ रहे एक भारी वाहन से टकरा गई.
उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. 3 घायलों को हनुमानगढ़ रैफर किया गया है। वहीं 4-5 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है.
हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक
हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2026
ये भी पढ़ें: Jaipur Airport पर आज से 4 घंटे का नोटम लागू, ये फ्लाइट्स कैंसिल, इनका बदला समय




