Friday, February 6, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGold Silver Price Today : सोने- चांदी की कीमतों में आई 40%...

Gold Silver Price Today : सोने- चांदी की कीमतों में आई 40% की कमी, क्‍या 2 लाख से नीचे जाएगा भाव? यहां देखें ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर मजबूत होने से सोना-चांदी की दो दिन की तेजी थम गई। एमसीएक्स पर चांदी 10 प्रतिशत गिरकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.51 प्रतिशत फिसलकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर भी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख और डॉलर मजबूत होने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी और सोने की कीमतों में दो दिन की तेजी खत्म हो गई और इनमें लगभग 10 प्रतिशत तक की तेज गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 26,850 रुपये या 10 प्रतिशत लुढ़ककर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में, चांदी 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह, अप्रैल अनुबंध वाला सोना 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत लुढ़ककर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि बुधवार को यह 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों में हाल की तेजी खत्म हो गई। एमसीएक्स सोना फिसल गया और सप्ताह की शुरुआत में तेजी के बाद 1.49 – 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स चांदी में भी भारी गिरावट आई, यह लगभग 8-10 प्रतिशत नीचे गिर गई, क्योंकि बिकवाली का दबाव तेज हो गया और अल्पावधिक मुनाफावसूली हावी रही। उन्होंने कहा कि यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम के कम होने से वैश्विक सुरक्षित-निवेश की मांग कम हो गई, जिससे व्यापारियों ने अपनी लंबे सौदों को खत्म कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी चांदी और सोने के वायदा भाव में गिरावट आई। कॉमेक्स में, मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 8.85 डॉलर या 10.48 प्रतिशत टूटकर 75.55 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिन के कारोबार के दौरान, यह 13 प्रतिशत से ज़्यादा टूटकर 73.38 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई।

कॉमेक्स पर अप्रैल डिलिवरी वाला सोना भी विदेशी व्यापार में 80 डॉलर या 1.61 प्रतिशत गिरकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले सत्र में, सोने ने फिर से 5,000 डॉलर का स्तर पार कर लिया था, जो लगभग दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर 5,113.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जिसके बाद यह 4,950.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular