Wednesday, July 3, 2024
Homeजयपुरगहलोत ने मोदी पर साधा निशाना, कहा जनता से धोखा क्यों?

गहलोत ने मोदी पर साधा निशाना, कहा जनता से धोखा क्यों?

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि आपका गुस्सा (पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा) राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो? गहलोत ने ईआरसीपी जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

केंद्र सरकार द्वारा ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है… यह उनका खुद का घरेलू मामला है.. हम उस पर कुछ नहीं कहना चाहते। गुस्सा आपको वसुंधरा राजे पर है आप राजस्थान की जनता से धोखा क्यों कर रहे हो? उनके साथ आप क्यों धोखा कर रहे हो? गहलोत के इस कटाक्ष को पूर्व मुख्यमंत्री राजे और भाजपा आलाकमान के बीच कथित तनातनी की अटकलों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस 13 जिलों को प्रभावित करने वाली ERCP को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके तहत उसने सोमवार को जन जागरण अभियान की शुरुआत की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेता मौजूद रहे। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी अपने वादे से मुकरने का का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सभी 25 सांसद दिए इसके बावजूद उनको तकलीफ है।

मुख्यमंत्री ने कहा राजस्थान के साथ धोखा किया है प्रधानमंत्री मोदी ने, उनके सिपहसालारों ने। ERCP का काम पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया। इस परियोजना से 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 13 जिलों में पीने का पानी मिलेगा। गहलोत ने कहा हम 5 साल से इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की जिद है कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करेंगे। यह मुद्दा पूर्वी राजस्थान में घर-घर में पहुंच गया है। परियोजना को क्रियान्वित करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा पहले इस परियोजना के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट रखा था इस बार इसे बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। हालांकि, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments