Friday, April 3, 2026
HomePush Notificationपूर्व सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी-आरएसएस पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र हो...

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी-आरएसएस पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र हो रहा कमजोर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शासन को “खतरनाक” बताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया किप्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग और आयकर विभाग का राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि यदि लोकतंत्र नहीं बचा तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह 100 साल तक जनता की सेवा करना चाहते हैं।

Ashok Gehlot Statement : जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन को ‘बहुत खतरनाक’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में लोकतंत्र का क्षरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो आने वाली पीढ़ियों का क्या होगा। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि वह सौ साल तक प्रदेश व देशवासियों की सेवा करना चाहते हैं।

गहलोत का बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां हवाई अड्डे पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का और भाजपा का आज जो शासन देश में चल रहा है वह बहुत खतरनाक है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि,‘‘खतरनाक है… सोच समझकर मैं इस शब्द का प्रयोग कर रहा हूं। न्यायपालिका पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), आयकर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग किया जा रहा है। ये छापे डालते हैं… चंदा एकत्र करते हैं और बाद में छापे डालने की कार्रवाई बंद हो जाती है। लोकतंत्र पर इससे खुला हमला क्या होगा?’’ उन्होंने आगे कहा,‘‘वे (भाजपा कार्यकर्ता) चाहते हैं उनकी हर बात मुद्दा बने। कांग्रेस विरोध करे और हम कहें कि यह हिंदू व मुसलमान की बात है।’’

100 साल तक करूंगा जनसेवा : गहलोत

गहलोत ने कहा,‘‘सबको मालूम है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व भाजपा एक है। आरएसएस की एक शाखा है भाजपा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा तो आने वाली पीढ़ियों व देश का क्या होगा। भाजपा के एक नेता द्वारा 75 साल का होने के कारण गहलोत को राजनीति से हटने की सलाह पर गहलोत ने हंसते हुए कहा,‘‘मैं तो कह चुका हूं कि यह मानक मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए लागू होगा। मैं तो 100 साल तक जनसेवा करना चाहता हूं।’’ गहलोत ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वे ऊपर से मिले निर्देशों का पालन करते हैं और उसी के अनुसार मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता व सरकार ‘इंतजार शास्त्र’ के तहत उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देने के बजाय गोलमाल बातें कर रहे हैं।गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सीधे जवाब देने से बचने और इसके बजाय ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। केरल विधानसभा चुनाव संबंधी एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि वहां मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘सरकार विरोधी’ भावना बहुत ज्यादा है और कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) चुनाव जीतेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular