Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsFarmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस हुए आमने सामने, पुलिस...

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस हुए आमने सामने, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 6 किसान घायल

शंभू, किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. कुछ किसानों ने शंभू बार्डर पर लगे बहुस्तरीय बैरिकेड को पार करने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इसमें कुछ किसान घायल हो गए हैं.

किसानों ने आज के लिए स्थगित किया दिल्ली चलो मार्च

शंभू बार्डर विरोध स्थल से दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू करने वाले किसानों के जत्थे को वापस जाने के लिए मजबूर करने को लेकर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए. इस बीच, किसान नेताओं ने आज के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित करने की घोषणा की. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कुछ किसानों को चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

किसानों ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले दागे जो शांतिपूर्वक आगे बढ़ना चाहते थे.

अंबाला में जिला प्रशासन ने धारा 163 की लागू

अंबाला जिला प्रशासन ने पहले ही बीएनएसएस की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत जिले में पांच या अधिक लोगों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image