Friday, October 30, 2026
Homechunavi halchalEVM पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का BJP ने किया स्वागत,कांग्रेस और...

EVM पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का BJP ने किया स्वागत,कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना,कही ये बात,जानें

नई दिल्ली,केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया और कहा कि इसने निर्वाचन आयोग को बदनाम करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को बेनकाब कर दिया है.

न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से डाले गये वोट का ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपीएटी) के साथ मिलान कराने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं और कहा कि तंत्र के किसी भी पहलू पर ‘‘आंख मूंद कर अविश्वास करना’’ बिना वजह संदेह पैदा कर सकता है.

फैसले पर अर्जुन मेघवाल ने क्या कहा ?

मेघवाल ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि ईवीएम प्रणाली बिल्कुल ठीक है, विश्वसनीय है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती.अदालत का फैसला शानदार है.हम भाजपा की तरफ से इस फैसले का स्वागत करते हैं.”

”कांग्रेस और इंडिया के अन्य घटकों को बेनकाब कर दिया है”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस फैसले ने कांग्रेस और ‘इंडिया’ के अन्य घटकों को बेनकाब कर दिया है.मेघवाल ने कहा कि उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर चुनाव आयोग को ‘‘बदनाम’’ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image