Monday, February 9, 2026
HomeNational NewsPariksha Pe Charcha 2026: 'AI से डरें नहीं बल्कि उसका उपयोग कौशल...

Pariksha Pe Charcha 2026: ‘AI से डरें नहीं बल्कि उसका उपयोग कौशल निखारने और क्षमता बढ़ाने में करें’, PM Modi की छात्रों को सलाह

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में छात्रों को सलाह दी कि वे तकनीक के गुलाम न बनें। बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करें।

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में कहा कि विद्यार्थियों को अपने आप को प्रौद्योगिकी का गुलाम नहीं बनने देना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन उन कुछ बच्चों के मालिक बन गए हैं, जो उनके बिना या टेलीविजन स्क्रीन के बिना खाना भी नहीं खा सकते. इसका मतलब है कि आप मोबाइल के गुलाम बन गए हैं.’

मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और गुजरात में विद्यार्थियों से हुई बातचीत में कहा, आपको यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि आप अपने आप को प्रौद्योगिकी का गुलाम नहीं बनने देंगे.’ उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से न डरें, बल्कि उनका उपयोग अपने कौशल को निखारने और अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए करें.

‘बेहतर प्रदर्शन के लिए पिछले प्रश्न पत्रों का करें अभ्यास’

पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पिछले प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने और पर्याप्त नींद लेने का भी आग्रह किया. मोदी ने कहा, ‘परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करने के बाद आपको कभी तनाव महसूस नहीं होगा. रात में अच्छी नींद लेने से आप दिन भर खुश रहेंगे.’

छात्र जीवन में शिक्षकों की भूमिका को किया याद

प्रधानमंत्री ने अपने छात्र जीवन में अपने शिक्षकों की भूमिका और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम पर उनके जोर को याद किया. उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी भी महान व्यक्ति से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि उनकी मां और शिक्षकों ने उनके जीवन को आकार देने में मदद की.’

‘नेतृत्व का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है’

नेतृत्व के विषय पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर संवाद करने की क्षमता एक महत्वपूर्ण गुण है. उन्होंने कहा, ‘नेतृत्व का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है. नेतृत्व की एक बड़ी खूबी कम से कम 10 लोगों को अपने विचार स्पष्ट रूप से संप्रेषित करने की क्षमता है.’

ये भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाएगा विपक्ष ? जानें क्या बोली कांग्रेस

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular