Sunday, April 12, 2026
HomePush Notificationईरान से इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले-हथियार...

ईरान से इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले-हथियार भेज रहा ड्रैगन, चीन को भी दे डाली धमकी

Iran US Peace Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद चेतावनी दी है कि अगर China ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम देता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Iran US Peace Talks: ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन ईरान को नया एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है. इस पर ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और यह चीन के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस स्थिति में अमेरिका चीन के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करेगा.

चीन ने चल ईरान में चल दी यूक्रेन वाली चाल

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि चीन ईरान में वैसी ही रणनीति अपनाने की तैयारी कर रहा है जैसी अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन में अपनाई थी. विश्लेषकों का मानना है कि अगर ऐसा होता है, तो इससे अमेरिका को लंबे समय तक संघर्ष में उलझाया जा सकता है और युद्ध की अवधि कई वर्षों तक खिंच सकती है.

चीन ईरान को नया एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी में

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ईरान को MANPADS यानी कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देने की तैयारी में है. ये सिस्टम लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स और ड्रोन को आसानी से निशाना बनाने में सक्षम होते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन इन हथियारों की सीधी आपूर्ति करने के बजाय किसी तीसरे देश के जरिए सप्लाई कर सकता है, ताकि उसकी सीधी भूमिका सामने न आए.

चीन की तरफ से कही गई ये बात

चीन का दूतावास वॉशिंगटन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि चीन ने किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और वह लगातार संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रयास कर रहा है. चीन ने अमेरिका पर बेबुनियाद आरोप लगाने और हालात को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: आशा भोसले की अब कैसी है तबीयत, पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी ने भी की जल्द स्वस्थ होने की कामना


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular