Friday, March 27, 2026
HomePush Notificationईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर अब 10 दिन तक हमले नहीं करेगा...

ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर अब 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, कहा- ‘बातचीत अच्छी चल रही’

Donald Trump On Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अगले 10 दिनों तक ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।

Donald Trump On Iran War: अमेरिका-ईरान और इजराइल जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले 10 दिनों तक ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले रोक रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम ईरानी सरकार के अनुरोध पर उठाया गया है. और बातचीत काफी अच्छी चल रही है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किया ऐलान

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में लिखा- ‘ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार, मैं एनर्जी प्लांट को नष्ट करने का समय 10 दिन के लिए सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम तक रोक रहा हूं. ट्रंप ने ईरान से चल रही बातचीत की प्रगति को लेकर संकते भी दिया. उन्होंने लिखा-बातचीत चल रही है और फेक न्यूज़ मीडिया और दूसरों के गलत बयानों के बावजूद, यह बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही.’

ट्रंप ने टैंकर गिरफ्ट में मिलने का किया था दावा

इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका को गिफ्ट के तौर पर तेल टैंकर दिए हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने 10 अमेरिकी तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है. ट्रंप ने इसे युद्ध समाप्त करने को लेकर चल रही बातचीत में गंभीरता दिखाने का संकेत बताया.

ईरान पर 5 दिन हमले रोकने की कही थी बात

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले 5 दिन तक रोकने की बात कही थी. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी दूत एक सम्मानित ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं और ईरान समझौता करना चाहता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका समझौते के तहत ईरान के संवर्धित यूरेनियम को वहां से निकालना और उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना चाहेगा. हम कोई परमाणु बम या परमाणु हथियार नहीं देखना चाहते.’ अब इस डेडलाइन को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. इसके अलावा ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने ईरान को 15-सूत्रीय युद्धविराम योजना का प्रस्ताव पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए भेजा था. जिसकी पुष्टि विटकॉफ ने सार्वजनिक रूप से की थी.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular