Saturday, May 24, 2025
HomeMP- CGDirty Video : मनोहर लाल धाकड़ और महिला की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस...

Dirty Video : मनोहर लाल धाकड़ और महिला की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने संगीन धाराओं में दर्ज की एफआईआर, दोनों फरार

मंदसौर। मंदसौर क्षेत्र के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। पुलिस ने मनोहरलाल और वीडियो में दिख रही महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मध्य प्रदेश भाजपा ने साफ किया कि मनोहरलाल पार्टी का सदस्य नहीं है। इधर, समाज ने भी उन्हें पद से हटा दिया। चार दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे डर्टी वीडियो में मनोहरलाल एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। वीडियो में कार का नंबर भी दिखाई दिया। वीडियो गरोठ-उज्जैन फोरलेन मार्ग का है। इस मार्ग का वर्तमान में 90 प्रतिशत काम हो चुका है। करीब 10 प्रतिशत काम बचा है।

वीडियो फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 13 मई को रिकॉर्ड हुआ। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में मनोहरलाल के नाम रजिस्टर्ड कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 भी दिखाई दी। यही कारण रहा कि पार्टी से लेकर समाज ने भी कार्रवाई करने में देरी नहीं की। डीआईजी के निर्देश के बाद मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी मनोहरलाल धाकड़ सहित उनकी महिला मित्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है।

समाज के पद से किया मुक्त

मनोहरलाल का डर्टी वीडियो वायरल होने के बाद धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश धाकड़ के नाम से जारी पत्र में बताया गया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से मनोहरलाल धाकड़ के कृत्य के बारे में जानकारी मिली। इसी आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार समाज की युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से मुक्त किया गया।

ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहरलाल पार्टी का ऑनलाइन सदस्य है। वह न तो पार्टी का कार्यकर्ता है और न प्राथमिक सदस्य। उसके कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ, उसे देखकर सिर्फ इतना कहूंगा कि ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, लेकिन उनका भी पार्टी से सीधा कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस ने कसा तंज

डर्टी वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ, जब भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन जैन ने कहा कि भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के पति का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने ऐसा कृत्य किया, जो शर्मनाक है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और उनकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता), 285 (जो जान-माल के लिए खतरा हो) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी नेता फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। परिवहन विभाग की जांच में पता चला कि सीसीटीवी में दिख रही सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर है। उनकी पत्नी सोहन बाई बानी जिला पंचायत सदस्य है।

मनोहर की पत्नी वार्ड 8 से सदस्य

मनोहरलाल की पत्नी जिला पंचायत के वार्ड 8 की निर्वाचित सदस्य है। वायरल वीडियो की घटना के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली। तीन दिन पहले मंत्री के आगमन के दौरान वे दिखाई नहीं दीं। ये लोगों में चर्चा का विषय रहा। जबकि पार्टी और सामाजिक स्तर पर भी मनोहरलाल की जमकर किरकिरी हो रही है।

क्‍या है वीडियो का एक-एक सीन

वीडियो सोशल मीडिया पर 21 मई 2025 को देर रात अपलोड हुआ, जिसके बाद अश्लील वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है। वीडियो हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती हैं। बाद में धाकड़ भी अर्धनग्न हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular