Thursday, April 9, 2026
HomePush Notificationलेबनान में तबाही: इजरायली हमलों से एक ही दिन में 254 मौतें,...

लेबनान में तबाही: इजरायली हमलों से एक ही दिन में 254 मौतें, युद्ध विराम मुश्किल

लेबनान। लेबनान में इजरायली एयर स्ट्राइक के कारण एक ही दिन में 254 लोगों की मौत और 1100 से ऊपर लोग घायल। यह हमले देश में अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक माने जा रहे हैं। इस हिंसा ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है, और राष्ट्रीय स्तर पर शोक का ऐलान किया गया है।

इजरायल की ओर से लेबनान के कई हिस्सों पर भारी बमबारी जारी है, जिसमें नागरिक क्षेत्रों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस वजह से हजारों लोग घायल हुए हैं और कई परिवार टूट गए हैं। स्थानीय अस्पताल अत्यधिक दबाव में हैं और बचाव कार्य जारी है।

इस बीच, ईरान ने इस स्थिति को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दावा किया है कि संघर्ष विराम और शांति की कोई संभावना फिलहाल मौजूद नहीं है। सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं हो रहा और युद्ध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध के बिना स्थायी शांति संभव नहीं है।

लेबनान में जारी यह संघर्ष एक बड़े मानवीय संकट का रूप ले चुका है। देश के अधिकांश हिस्सों में बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस हिंसा को रोकने और शांति बहाल करने की अपील की है, लेकिन फिलहाल कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा।

इस भयंकर स्थिति के बीच, लेबनान की जनता और पड़ोसी देशों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं, और क्षेत्रीय तनाव गहराता जा रहा है। इस संघर्ष का असर न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular