Jaipur Business News: राजधानी जयपुर में डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ‘डेली’ ब्रांड के फ्रूट-बेस्ड और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का आधिकारिक लॉन्च किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ‘डेली’ ब्रांड दक्षिण भारत में पहले ही एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है और अब उत्तर भारत में भी तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है।
ग्रीन एनर्जी और गुणवत्ता पर फोकस
कंपनी के नॉर्थ जोनल हेड संजीव कालिया और रीजनल हेड प्रदीप व्यास ने बताया कि डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ‘ग्रीन एनर्जी’ यानी हरित ऊर्जा पर विशेष ध्यान देते हुए अपने उत्पादों का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों में ‘डेली’ ब्रांड के फ्रूट-बेस्ड और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट लीडर के रूप में स्थापित हैं।
डेली ब्रांड अपने उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और ड्रिंक्स में हाई पल्प कंटेंट यानी फलों के अधिक गूदे के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने ट्रेड पार्टनर्स को हर स्तर पर आकर्षक मार्जिन भी उपलब्ध कराती है।
राजस्थान में विस्तार की मजबूत रणनीति
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय गतिविधियों और प्रचार कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की गई है। बहुत जल्द ‘डेली’ ब्रांड राजस्थान के हर घर में एक भरोसेमंद नाम के रूप में स्थापित होगा। फिलहाल कंपनी उत्तर भारत के कई राज्यों में अपने उत्पादों को लॉन्च कर रही है।
यू.आर. एंटरप्राइजेज में हुआ लॉन्च कार्यक्रम
राजस्थान में विस्तार के तहत जयपुर के यू.आर. एंटरप्राइजेज को आधिकारिक सुपर स्टॉकिस्ट नियुक्त किया गया है। लॉन्च कार्यक्रम यू.आर. एंटरप्राइजेज में आयोजित किया गया, जिसमें रीजनल हेड प्रदीप व्यास, एरिया मैनेजर दिलीप सिंह, जय सिंह सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ प्रबंधक और व्यापारिक भागीदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के उत्पादों की विशेषताओं और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।




