आईपीएल 2024 के 17वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया। यह पहला मुकाबला CSK और RCB के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया था जिसे सीएसके ने महज 4 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। सीएसके की जीत के हीरो बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे, जिन्होंने चार विकेट लिए।

सीएसके टीम की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 37, जबकि शिवम दुबे ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं, रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि अजिंक्य रहाणे के बल्ले से 27 रन निकले।

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान डु प्लेसिस ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। डुप्लेसिस ने धांसू बैटिंग करते हुए 35 रनों की पारी में आठ चौके लगाए। मुस्ताफिजुर रहमान ने एक ही ओवर में डु प्लेसिस और रजत पाटीदार को आउट कर दिया।

फिर दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन रवाना कर दिया, जो खाता भी नहीं खोल पाए। बाद में मुस्ताफिजुर ने विराट कोहली (21) और कैमरन ग्रीन (18) को चलता कर आरसीबी की परेशान बढ़ा दी। यहां से अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने 95 रन जोड़कर आरसीबी को 173/6 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी की ओर से अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन (25 गेंद, 3 छक्के और चार चौके) और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन (26 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) बनाए। सीएसके की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान को चार सफलताएं हासिल हुईं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड (173/6)
खिलाड़ी | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
फाफ डु प्लेसिस | 35 | मुस्ताफिजुर रहमान | 1-41 |
रजत पाटीदार | 0 | मुस्ताफिजुर रहमान | 2-41 |
ग्लेन मैक्सवेल | 0 | दीपक चाहर | 3-42 |
विराट कोहली | 21 | मुस्ताफिजुर रहमान | 4-77 |
कैमरन ग्रीन | 18 | मुस्ताफिजुर रहमान | 5-78 |
अनुज रावत | 48 | रनआउट | 6-173 |
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का स्कोरकार्ड: (176/4)
खिलाड़ी | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
ऋतुराज गायकवाड़ | 15 | यश दयाल | 1-38 |
रचिन रवींद्र | 37 | कर्ण शर्मा | 2-71 |
अजिंक्य रहाणे | 27 | कैमरन ग्रीन | 3-99 |
डेरिल मिचेल | 22 | कैमरन ग्रीन | 4-110 |