Wednesday, March 11, 2026
HomePush NotificationKuldeep Yadav Marriage: विश्व चैंपियन बनने के बाद अब नई पारी शुरू...

Kuldeep Yadav Marriage: विश्व चैंपियन बनने के बाद अब नई पारी शुरू करेंगे कुलदीप यादव, अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग लेंगे सात फेर

Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को Mussoorie में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद 17 मार्च को Lucknow में रिसेप्शन होगा। सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी।

Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे। 3 दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्ड रैं रिसेप्शन पार्टी होगी। इस बीच, सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकूसिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। पहले दोनों शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन टी-20 विश्व कप की तैयारियों की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब विश्व कप चैंपियन बनने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया कि कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर, 1994 को उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्ठा चलाते थे। मां ऊषा यादव हाउस वाइफ हैं। उनकी 3 बड़ी बहनें हैं। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर बन पाए हैं।

कई बार बदली इस शादी की तारीख

वंशिका लखनऊ की रहने वाली हैं और श्याम नगर इलाके से ताल्लुक रखती है। वे भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत है। कुलदीप और वंशिका बचपन से
एक-दूसरे को जानते है। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जून 2025 में लखनऊ में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई कर ली थी। इस समारोह में कुलदीप के क्रिकेटर दोस्त रिंकू सिंह भी शामिल हुए थे। सगाई के बाद शादी की तारीख कई बार बदली गई। पहले नवंबर 2025 में शादी होने की बात थी, लेकिन क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण टल गई। फिर फरवरी 2026 की योजना भी आगे बढ़ी। कुलदीप यादव की मीडिया टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि 14 मार्च को मसूरी में शादी तय हुई है। मसूरी की खूबसूरत वादियों में होने वाली यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कुलदीप ने क्रिकेट की व्यस्तता के बीच शादी के लिए समय निकाला है।

13 मार्च को होगी हल्दी-मेहंदी रस्म

आपको बता दें कि, विवाह से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इन पारंपरिक कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जश्न का माहौल रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular