Tuesday, March 31, 2026
HomePush NotificationStrait of Hormuz Crisis : ट्रंप का तीखा बयान- तेल महंगा है...

Strait of Hormuz Crisis : ट्रंप का तीखा बयान- तेल महंगा है तो देश खुद करें इंतजाम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट पर सहयोगियों पर भड़के

Strait of Hormuz Crisis : दुबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को कहा कि तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश ‘अपने तेल का इंतजाम स्वयं करें’ क्योंकि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन सहयोगियों के प्रति अपनी निराशा जतायी जोकि महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने को तैयार नहीं हैं।

ट्रंप ने लिखा, ‘‘अपने तेल का स्वयं इंतजाम करें।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे देशों को अमेरिका से खरीद करनी चाहिए क्योंकि ‘हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल है।’ ट्रंप की मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये टिप्पणी ऐसे समय आईं जब अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है।

अमेरिका हमेशा आपकी मदद के लिए नहीं होगा : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि आपको सीखना होगा कि खुद से कैसे लड़ा जाए। अमेरिका हमेशा आपकी मदद के लिए नहीं होगा, जैसे आप हमारे लिए नहीं होते। ईरान को कमजोर कर दिया गया है। मुश्किल काम हो गया है. अब जाकर तेल ले लो। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका बड़ा खामियाजा ईरान को भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा थआ कि ईरान की नई और अधिक तर्कसंगत सरकार के साथ हम बातचीत कर रहे हैं। ईरान के साथ हमारी बातचीत जारी है। लेकिन अगर ईरान के साथ जल्द कोई सहमति नहीं बनी और अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला गया तो हम ईरान के तेल के कुएं उड़ा देंगे। ईरान के बिजली संयंत्र और अन्य प्रमुख सैन्य ठिकाने नष्ट कर देंगे।

ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

उन्होंने कहा था कि समंदर के खारे पानी को पीने लायक बनाने के लिए ईरान के जो डीसैलिनेशन प्लांट हैं। हम उन्हें भी निशाना बनाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अभी तक इन संयंत्रों को हमने जानबूझकर टारगेट नहीं किया है लेकिन जल्द ही इन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। इस बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन उसकी ओर से भेजी गई शर्तें अतार्किक हैं। ईरान का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है, जबकि अमेरिका बार-बार अपनी स्थिति बदल रहा है। ईरान ने यह भी कहा कि उसे पूरी तरह पता है कि वह किस ढांचे में बातचीत पर विचार करेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular