Friday, July 4, 2025
HomeBiharBihar Election 2025: कांग्रेस बांटेगी 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड, राहुल...

Bihar Election 2025: कांग्रेस बांटेगी 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड, राहुल गांधी के फोटो पर बीजेपी ने जताया ऐतराज

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने है। ऐसे में सभी पार्टीयां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे बिहार में चुनावी माहौल बदल सकता है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य की मौजूदा सरकार को घेरा और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने घोषणा की कांग्रेस पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पेड बांटेगी।

5 लाख महिलाओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड

महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने “माई-बहन मान योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया है कि हमने बिहार की महिलाओं के लिए खास तैयारी की है। राज्य की हर ज़रूरतमंद महिला तक सेनेटरी पैड पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यह केवल वितरण नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान भी होगा, जो महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समाज में नई सोच विकसित करेगा। इस अभियान का लक्ष्य 5 लाख महिलाओं तक सेनेटरी पैड पहुंचाना है। महिला कांग्रेस का यह कदम केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक आंदोलन है।

राहुल गांधी की फोटो पर बीजेपी ने जताया ऐतराज

भाजपा ने सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो पर ऐतराज जताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है, बिहार की महिलाएं कांग्रेस, आरजेडी को सबक सिखाएंगी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular