Saturday, July 12, 2025
HomeBiharBihar Elections 2025 : बिहार में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने...

Bihar Elections 2025 : बिहार में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोदी और शाह पर तंज कसा, कहा- नीतीश सरकार फेल

बिहार विधानसभा चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशासन को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं और वास्तविक रूप से "मोदी और शाह का शासन" चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को अपराध की राजधानी बनाने के लिए इन दोनों नेताओं को जिम्मेदार माना जाना चाहिए।

Bihar Elections 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। सभी पार्टीयां चुनाव प्रचार में जुट चुकी है। वहीं कांग्रेस ने बिहार में कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में प्रशासन को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।

बिहार में मोदी और शाह का शासन चलता है : कांग्रेस

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए आगाह किया कि अगर निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद आधार कार्ड और राशन कार्ड को चुनावी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं किया तो पार्टी नया आंदोलन शुरू करेगी। हाल ही में राज्य में गंभीर अपराधों में हुई वृद्धि पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर अल्लावरु ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में प्रशासन को नियंत्रित नहीं करते। यहां नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का शासन चलता है। इसलिए, बिहार को भारत की अपराध राजधानी बनाने के लिए इन दोनों लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की ओर से यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि आधार कार्ड और राशन कार्ड को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए, हम जारी एसआईआर प्रक्रिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अगर निर्वाचन आयोग समय रहते जरूरी कार्रवाई नहीं करता है… तो हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। इस बीच, एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने भी राज्य प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘‘गंभीर अपराध के दोषियों को सजा दिलाने के बजाय सत्तारूढ़ गठबंधन के एक सांसद के लापता कुत्ते का पता लगाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। उन्होंने यह बात खगड़िया के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी सहयोगी राजेश वर्मा के पालतू कुत्ते की बरामदगी की ओर इशारा करते हुए कही।

मुख्यमंत्री मानसिक रूप अस्वस्थ है: कांग्रेस

श्रीनेत ने यह दावा भी किया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 20 साल के शासनकाल के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘सवाल उठता है कि क्या मुख्यमंत्री मानसिक रूप से इतने स्वस्थ हैं कि स्थिति की गंभीरता को समझ सकें।’

इस बीच राज्य में गंभीर अपराधों के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में रेत माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया शामिल हैं। ये माफिया राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़े हुए हैं। राजद के सदस्य चुनाव से पहले बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं।’’

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular