Saturday, October 5, 2024
HomeCrime Newsधौलपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

धौलपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस के एक नेता की शुक्रवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के उद्घाटन के सिलसिले में एक दुकान पर गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।

पुलिस के अनुसार सिंह पर 7 लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलायीं।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments