Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaभाजपा के राहुल गांधी से संबंधित पोस्टर के खिलाफ कांग्रेस ने किया...

भाजपा के राहुल गांधी से संबंधित पोस्टर के खिलाफ कांग्रेस ने किया जयपुर में प्रदर्शन…

जयपुर। सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पोस्टर में राहुल गांधी को नये युग का दशानन के रूप में चित्रण किये जाने के खिलाफ राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के पास आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी और प्रताप सिंह खाचरियावास और अन्य नेता शामिल हुए।

डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके इस कृत्य से राज्य भर के बुद्धिजीवी आक्रोशित हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्हें इसका संदर्भ बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। राहुल गांधी ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, जबकि इसके विपरीत भाजपा ने (अपने पोस्टर में) उनका चित्रण रावण के रूप में किया है, जो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच को दर्शाता है।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में राहुल की यह तस्वीर साझा की थी।

डोटासरा ने कहा हम सब भाजपा और आरएसएस से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि डरो मत। हम मोहब्बत फैलाएंगे और वे नफरत फैलाएंगे। देश देख रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) जीतेगा और राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) हारेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular