Wednesday, April 1, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessLPG Cylinder Price Hike: अप्रैल के पहले ही दिन महंगाई का तगड़ा...

LPG Cylinder Price Hike: अप्रैल के पहले ही दिन महंगाई का तगड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी, चेक करे नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: अप्रैल की शुरुआत में ही महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।

LPG Cylinder Price Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है.अप्रैल के पहले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई है. कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

अब इतने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है. इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत

घरेलू गैस LPG सिलेंडरों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है. इससे पहले, 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के घरलू LPG के सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई थी.

बता दें कि सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को ATF और LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर, टोंक समेत इन 25 जिलों के बदले कलेक्टर


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular