Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तरप्रदेश (UP)अयोध्या में योगी और उनकी सरकार : दीपावली से रामलला के दरबार...

अयोध्या में योगी और उनकी सरकार : दीपावली से रामलला के दरबार में सरकार, होंगे कई बड़े फैसले भी

अयोध्या। रामलला की पावन भूमि अयोध्या में दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की पूरी सरकार बड़े फैसले करने के लिए एकत्र हुई। अगले साल होने वाले मंदिर के भव्य अागाज से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां कैबिनेट बैठक हुई। इसके लिए सीएम योगी सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचे। राम की नगरी अयोध्या में सीएम योगी अपनी कैबिनेट बैठक में शामिल होने से पहले कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की है। बता दें कि अयोध्या में राज्य कैबिनेट की यह पहली बैठक है। योगी सरकार ने इससे पहले साल 2019 में प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक की थी। फिलहाल इसी श्रृंखला में अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर कैबिनेट की बैठक का आयोजन हो रहा है। मंत्रिमंडल की इस बैठक का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में किया जा रहा है। बैठक के बाद सीएम योगी की कैबिनेट अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेगी।

Raisen: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath during a public meeting ahead of the upcoming state Assembly elections, at Udaipura, in Raisen district, Wednesday, Nov. 8, 2023. (PTI Photo) (PTI11_08_2023_000297B)

अयोध्या के विकास के लिए काम कर रही सरकार

अयोध्या में हो रही कैबिनेट बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में यूपी की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक होने जा रही है। अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दीपोत्सव इस बार दीपावली के पिछली बार से और बढ़िया मनाया जाएगा और यादगार होगा। रिकॉर्ड कायम होगा। 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम के भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा। आज हम सब बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेंगे।

Raisen: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath being felicitated during a public meeting ahead of the upcoming state Assembly elections, at Udaipura, in Raisen district, Wednesday, Nov. 8, 2023. (PTI Photo) (PTI11_08_2023_000298B)

अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ का फंड

बैठक से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाराणसी के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रशासन सख्ती से नियमों का पालन कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज माननीय मंत्रीपरिषद अयोध्या आकर हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन करेगी और रामलला के दर्शन करेगी उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी। यह अयोध्या के लिए गर्व की बात है, अयोध्या में विकासकार्यों के लिए लगभग तीस हजार करोड़ का फंड आया हुआ है. जिससे तेजी से विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments