Friday, March 6, 2026
HomeNational NewsChar Dham Yatra Registration 2026: चारधाम यात्रा करने वाले भक्तों के लिए...

Char Dham Yatra Registration 2026: चारधाम यात्रा करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें डिटेल्स

Char Dham Yatra 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु Uttarakhand पर्यटन विभाग की वेबसाइट और ‘Tourist Care Uttarakhand’ मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

Char Dham Yatra Registration 2026: उत्तराखंड में अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज यानी शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गए है. श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

वेबसाइट और एप के माध्यम से कर सकेंगे पंजीकरण

चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत श्रद्धालु 6 मार्च से पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ऑफलाइन भी करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे. उनके लिए ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यह सुविधा यात्रा शुरू होने से 2 दिन पहले यानी 17 अप्रैल से आरंभ होगा जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में कार्यालय बनाए जाएंगे.

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी रिलीज के अनुसार, इस वर्ष की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी. केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: Donald Trump Fires Kristi Noem: ट्रंप ने गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया, जानें आखिर क्या है वजह ?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular