Wednesday, May 27, 2026
HomeJIJ Specialसेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रकरण : कैम्पस के फोटो वायरल मामले में आया नया...

सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रकरण : कैम्पस के फोटो वायरल मामले में आया नया मोड़, उठे कई गंभीर सवाल?

अजमेर। किशनगढ़ स्थित सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में लड़की की फोटो वायरल करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इसमें सामने आया कि यूनिवर्सिटी के अंदर लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक रैकेट यूनिवर्सिटी परिसर में ऐसा फैला हुआ है जो नियमों के विरुद्ध जाकर गैर कानूनी काम तक कर रहा है। जागो इंडिया जागो के सूत्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पसरी अव्यवस्थाओं की ठीक ढंग से जांच हो तो सारा सच सामने आ जाएगा।

इस बीच वारदात का एक और कथित वीडियो सामने आया है. जिसमे कि सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में उपद्रव मचाने वाले कुछ छात्रों ने सुरक्षा केबिन में गार्ड को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिसर में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ आगजनी की। इतना ही नहीं, इस उपद्रव के बाद से अन्य छात्र-छात्राओं, स्टाफ और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। डर के कारण कई सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने अपनी एजेंसी एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन को सरकारी संपत्ति को क्षति, लूटपाट इत्यादि के लिए संबंधित थाने में प्राथमिकी की दर्ज करवाने का निवेदन भी किया है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी किरकिरी होने के चलते मौन साधे बैठा है। हालाकिं इस वीडियो को पुष्टि जागो इंडिया जागो नहीं करता है

महिला गार्ड बोलीं, मुझ पर दबाव बनाया गया

सूत्रों ने बताया कि हंगामे के बाद जब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू की तो इसमें उस महिला गार्ड से पूछताछ की गई, जिसके मोबाइल में आरोप लगाने वाली छात्रा का फोटो मिला था। पूछताछ में महिला गार्ड ने बताया कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी को मामले का आरोपी बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। ये जानकारी सामने आने के बाद भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या मुख्य सुरक्षा अधिकारी को फंसाया जा रहा है ?

सवाल जो सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं

– पुरुष गार्ड ने यूनिवर्सिटी कैम्पस में आने-जाने वाली कुछ बाहरी छात्राओं को सदिंग्ध मानते हुए फोन पर कुछ फोटो लिए, ताकि उनकी पहचान हो सके। ऐसे में सवाल उठता है कि यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों का क्या काम? इस मसले की जांच हुई या नहीं ?

– परिसर में कई संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सुरक्षाकर्मियों ने एक दूसरे को उनके फोटो साझा किए, क्या इसके बारे में यूनिवर्सिटी को पता था? यदि हां तो उन्होंने क्या कार्रवाई की और नहीं तो सुरक्षाकर्मियों पर सख्ती क्यों नहीं की?

– यूनिवर्सिटी में रात को 10 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट्स या स्टाफ को बिना अनुमति बाहर जाने की इजाजत नहीं है। फिर रात को कैसे कई स्टूडेंट्स और बाहरी लोग अंदर-बाहर आते-जाते हैं ?

– जिन दिन यूनिवर्सिटी में आधी रात को भारी बवाल मचा, उस समय उपद्रव मचाने वालों में बाहरी लोग कैसे शामिल थे?

– पूरे प्रकरण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी को ही क्यों निशाना बनाया गया? क्या वे किसी गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे? जबकि कैम्पस में कई सुरक्षाकर्मी काम करते हैं।

जांच हो कड़ी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए

मामले की जांच को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इंटरनल कमेटी का गठन किया है। साथ ही जिस छात्रा ने अपने फोटो वायरल करने के आरोप लगाए हैं उसके पिता ने बांदरसिंदरी थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

दबे स्वर में बोले कार्मिक : यूनिवर्सिटी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं

जानकारी में सामने आया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में कई स्टूडेंट्स और विश्वविद्यालय के कर्मचारी अनैतिक गतिविधियां में लिप्त हैं। वे देर रात कैम्पस से बाहर जाते हैं और बाहरी लोग भी अंदर आते हैं। इसे लेकर मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया और उनको रोकना-टोकना शुरू कर दिया। इससे अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोग बिफर गए और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई-लिखाई की बजाय तोड़-फोड़ और हंगामा हो गया।

जानें यहां, आखिर क्या है पूरा मामला

पिछले दिनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक लड़की का फोटो शेयर होने पर स्टूडेंट्स भड़क गए थे। उनका आरोप था कि यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने लड़की का फोटो दूसरे गार्ड के साथ शेयर किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने भारी आक्रोश जताने के साथ वहां उपद्रव किया। एक जीप को आग लगा दी। इसके बाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के गार्ड बद्रीप्रसाद जाट ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस गार्ड ने अपनी जीप को टाईगर-4 सुरक्षा कम्पनी के पास अनुबंध पर जुलाई-2022 से विश्वविद्यालय में पैट्रोलिंग व्हिकल के रूप में लगा रखा था। 17 अगस्त को परिसर की पार्किंग में खड़ी जीप को स्टूडेंट्स ने तोड़-फोड़ की और उसे जला दिया। इस संबध में गार्ड ने कई स्टूडेंट्स के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image