Saturday, October 5, 2024
HomeCrime Newsकोच शशिकांत शर्मा पर महिला निशानेबाजों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला...

कोच शशिकांत शर्मा पर महिला निशानेबाजों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

जयपुर। राजस्थान राइफल संघ (RRA) के एक कोच के खिलाफ पांच महिला निशानेबाजों से कथित बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों की ओर से संघ के संयुक्त सचिव की शिकायत के आधार पर जयपुर के मालवीय नगर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि महिला खिलाड़ियों की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोच शशिकांत शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने कई सालों तक 2 खिलाड़ियों से दुष्कर्म किया और 3 अन्य का यौन शोषण किया। इटली में आयोजित ‘ग्रीन कप टूर्नामेंट’ के दौरान कोच ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी को अपने साथ कमरा साझा करने के लिए मजबूर किया था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि ‘दर्ज प्राथमिकी’ में पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया कि कोच कई सालों से उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है। 8 अक्टूबर को आरोपी कोच के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़), 506 (आपराधिक धमकी), 504 (जानबूझकर अपमान), 509 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके आलवा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

मालवीय नगर थानाधिकारी पूनम कुमारी ने कहा हमने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। चूंकि लड़कियों में से एक नाबालिग है, इसलिए कोच के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी आरोप दर्ज किया गया है। पीड़ितों का बयान दर्ज किया गया है और मेडिकल जांच होनी बाकी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कई खिलाड़ियों के साथ कोच ने अनुचित व्यवहार किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि कोच ने खिलाड़ियों को गलत तरीके से छुआ और उन्हें अपने साथ कमरा साझा करने के लिए मजबूर किया।

खिलाड़ियों ने इस मामले की शिकायत पहले राजस्थान राइफल संघ (आरआरए) और भारीय राष्ट्रीय राइफल संघ से की थी। आरआरए के संयुक्त सचिव महिपाल सिंह राठौड़ ने रविवार को पीड़ितों की ओर से कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि कोच को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments