Tuesday, March 31, 2026
HomeNational NewsBengal Elections 2026 : बीजेपी ने पश्चिम चुनाव के लिए चौथी लिस्ट...

Bengal Elections 2026 : बीजेपी ने पश्चिम चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी की, सोमा ठाकुर और संतोष पाठक को टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। पार्टी ने चौरंगी सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए Santosh Pathak को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मतुआ बहुल बागदा सीट से केंद्रीय मंत्री Shantanu Thakur की पत्नी Soma Thakur को मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 294 में से 288 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Bengal Elections 2026 : नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने के तहत, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संतोष पाठक को चौरंगी से और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को मतुआ बहुल बागदा सीट से मैदान में उतारा है। भाजपा ने अब तक पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 288 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केवल छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

बीजेपी की चौथी सूची में 13 नए उम्मीदवारों का ऐलान

उत्तर 24 परगना जिले की मतुआ बहुल बागदा सीट से भाजपा की उम्मीदवार सोमा ठाकुर, बनगांव के सांसद और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी हैं। उनकी उम्मीदवारी को चुनाव से पहले मतुआ वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है। संतोष पाठक पांच बार कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं। उन्हें मध्य कोलकाता की चौरंगी सीट से उतारा गया है। पाठक औपचारिक रूप से 23 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा की चौथी सूची में हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर राय, सीताई से आशुतोष वर्मा, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फाल्टा से देबांगशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर, पांचला से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा, बाराबनी से अरिजीत राय और मयनागुड़ी से दालिम रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची 16 मार्च को जारी की थी, जबकि 19 मार्च को दूसरी सूची घोषित की गई थी जिसमें 112 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद 24 मार्च को तीसरी सूची जारी की गई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल, 2026 को होगा जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular