BJP Candidate List: बीजेपी ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है और इसके नतीजे 4 मई को आएंगे.
किस-किस को मिला टिकट
पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चरंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकारियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/XFcRh1yLyD
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
चुनाव समिति की बैठक में नामों पर लगी मुहर
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक 18 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. इस बैठक में वर्ष 2026 में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई. विभिन्न राज्यों से आए फीडबैक और संगठनात्मक रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया.




