Monday, July 1, 2024
HomeBiharBihar Politics : 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, भाजपा...

Bihar Politics : 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ली, शपथ के दौरान गूंजा मोदी-मोदी

पटना। बिहार को फिर नीतीश कुमार के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। उन्होंने रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देर शाम राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले नीतीश ने सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद वे 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे। नीतीश के पास भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। इस्तीफे के 6 घंटे बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम समेत 9 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। हम के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है।

नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।

Patna: BJP National President JP Nadda and JD(U) leader and former Bihar CM Nitish Kumar during the swearing-in ceremony of new state government, at Raj Bhavan in Patna, Sunday, Jan. 28, 2024. (PTI Photo) (PTI01_28_2024_000261B) *** Local Caption ***

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे। कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है।

नीतीश ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।

Patna: BJP leader Samrat Choudhary greets JD(U) leader Nitish Kumar during the swearing-in ceremony of new Bihar government, at Raj Bhavan in Patna, Sunday, Jan. 28, 2024. (PTI Photo) (PTI01_28_2024_000288B)

इधर, भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। इन दोनों को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। दोपहर बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि जेडीयू, भाजपा और एनडीए के अलायंस मिलकर सरकार बना रहे हैं।

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी को मैं धन्यवाद देता हूं। बिहार में डेढ़ साल में जंगलराज पार्ट 2 की हालत आ गई थी। लालू जी की अगर ताजपोशी हो जाती तो बड़ी कठिनाई होती। जंगलराज से मुक्ति मिलने के लिए नीतीश जी को हमने मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा लालू की ताजपोशी नहीं होने देगी और न ही जंगलराज होने देगी।

**EDS: SCREENSHOT VIA @IPRD_Bihar** Patna: Bihar Governor Rajendra Arlekar, newly sworn-in Chief Minister Nitish Kumar, Deputy CMs Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha share a light moment during the swearing-in ceremony of new Bihar government, at Raj Bhavan in Patna, Sunday, Jan. 28, 2024. (PTI Photo) (PTI01_28_2024_000291B) *** Local Caption ***

537 दिन बाद फिर नीतीश का इस्तीफा

नीतीश कुमार ने 537 दिन बाद आज 28 जनवरी 2024 को एक बार फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पिछली बार 9 अगस्त 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी।

इसके पहले नीतीश कुमार ने 1840 दिनों तक भाजपा के साथ सरकार चलाई थी। उन्होंने 26 जुलाई 2017 को अपना इस्तीफा राज्यपाल को दिया था। तब वो राजद-कांग्रेस गठबंधन से अलग हुए थे।

इसके भी पहले नीतीश कुमार ने 1502 दिन आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के साथ सरकार चलाई थी। तब वे 16 जून 2013 को भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार से अलग हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments