Tuesday, October 7, 2025
HomeBiharBihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले चरण में 121, दूसरे चरण...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले चरण में 121, दूसरे चरण में 122 सीट पर होगा मतदान, जानें महत्वपूर्ण सीटें जिन पर टिकी सभी की निगाहें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया, पहले और दूसरे चरण में इन सीटों पर टिकी सभी की निगाहें।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट के लिए आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर होगी. पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा.

पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को होगी, 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं. दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर सबकी निगाहें होंगी यहां हम उन प्रमुख सीटों के नाम, वर्तमान विधायक के पार्टी के नाम आपको बता रहे हैं.

राघोपुर – राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – तेजस्वी प्रसाद यादव

बेगूसराय – भारतीय जनता पार्टी (BJP)- कुंदन कुमार

खगड़िया – कांग्रेस – छत्रपति यादव

उजियारपुर- राष्ट्रीय जनता दल (RJD)- आलोक कुमार मेहता

लखीसराय – भारतीय जनता पार्टी (BJP)- विजय कुमार सिन्हा

हिलसा – जनता दल यूनाइटेड(JDU) – कृष्णमुरारी शरण

नालंदा – जनता दल यूनाइटेड(JDU) – श्रवण कुमार

बाढ़ – भारतीय जनता पार्टी (BJP) – ज्ञानेंद्र कुमार सिंह

पटना साहिब – भारतीय जनता पार्टी (BJP) – नंद किशोर यादव

आरा – भारतीय जनता पार्टी (BJP) – अमरेन्द्र प्रताप सिंह

शाहपुर – राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – राहुल तिवारी

बक्सर – कांग्रेस – संजय कुमार तिवारी

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है. इन सीटों पर राज्य के प्रमुख नेताओं और मंत्रियों की किस्मत दांव पर है.

दूसरे चरण में राज्य की 122 विधानसभा सीट पर मतदान होगा, जिनमें कई राजनीतिक रूप से अहम सीट शामिल हैं.

1-वाल्मीकिनगर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू)- धीरेंद्र प्रताप सिंह

2-करगहर: कांग्रेस- संतोष कुमार मिश्रा

3-करकट: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)- मार्क्सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन)- अरुण सिंह

4-बेतिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-रेणु देवी

5-मोतिहारी: भाजपा- प्रमोद कुमार

6-इमामगंज: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-दीपा कुमारी

7-सीतामढ़ी: भाजपा- मिथिलेश कुमार

8-मधुबनी: राष्ट्रीय जनता दल (राजद)- समीर कुमार महासेठ

9-झंझारपुर: भाजपा-नितीश मिश्रा

10-अररिया: कांग्रेस- अबिदुर रहमान

11-किशनगंज: कांग्रेस-इजहारुल हुसैन

12-पूर्णिया: भाजपा- विजय कुमार खेमका

दूसरे चरण में इन सीट पर सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular