Wednesday, February 11, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketT20 World Cup में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया...

T20 World Cup में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती

Abhishek Sharma Hospitalised: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. अभिषेक पिछले 2 दिन से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने में संशय

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने कहा, ‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है.’

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मौजूद रहने की उम्मीद

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में वह मैदान पर मौजूद रहेंगे. बता दें कि अभिषेक शर्मा रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी आज विधानसभा में पेश करेंगी बजट, इन सौगातों का हो सकता ऐलान

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular