Bhilwara ASI Death: राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार को सर्विस रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चल जाने से पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह के समय हुई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए.
रिवॉल्वर अनलोड करते समय चली गोली
पुलिस ने बताया कि जब ASI महावीर सिंह घर पर रिवॉल्वर को अनलोड कर रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. रिवॉल्वर से निकली गोली सिर में जा लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
महावीर सिंह की हाल ही में हुई थी पदोन्नति
पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह के अनुसार, ‘प्रथम दृष्टया तो दुर्घटना ही लग रही है. जांच टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.’ जानकारी के अनुसार, एएसआई महावीर सिंह की कुछ दिन पहले ही पदोन्नति हुई थी.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की रेस में ये 8 नाम शामिल, जानें भारत की तरफ से कितने प्लेयर्स ?




